मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार जिला स्तरीय वॉलीबॉल (पु) प्रतियोगिता विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर की अग्रणी संस्थान सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर में आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी महाविद्यालय को इंट्री हेतु पत्र भेजने के बाद महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, शास. महाविद्यालय महाराजपुर एवं शास. महाविद्यालय लवकुशनगर और सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर की टीम ने हिस्सा लिया ा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार लवकुश नगर कपिल शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं खिलाडियों के परिचय प्राप्त कर टॉस उछाला गया ा प्रतियोगिता में चयन समिति सदस्य के रूप में विश्वविद्यालय छतरपुर के सहायक प्राध्यापक राहुल देव अवस्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक मनोज चतुर्वेदी ने की ा प्रारंभिक मैच में शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर ने 2-0 से हराया एवं शास. महाविद्यालय महाराजपुर को सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर ने 2-0 से हराया ा इसके बाद फाइनल मैच सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के बीच 2-1 हुआ ा जिसमे विश्वविद्यालय छतरपुर विजेता और सृजन महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही ा संस्था प्राचार्य डॉ महेश निगम ने सभी टीमों के खिलाडियों को खेल के अच्छे प्रदर्शन हेतु बधाई दी ा कार्यक्रम की कमेंट्री सहायक प्राध्यापक केदार प्रसाद मिश्रा ने और स्कोर्रिंग का काम कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और नीरज त्रिपाठी ने किया ा कार्यक्रम में सभी टीमों के कोच महेंद्र पाठक, नाथूराम पटेल, चंद्रभान सिंह चंदेल और सोना विश्वकर्मा के साथ सृजन महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के प्राचार्य आर.बी. प्रजापति कंप्यूटर विभाग के एच.ओ.डी. रामभजन तिवारी सहित संस्था का सभी स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे




