सृजन महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय वॉलीबॉल का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार नगर के अग्रणी संस्थान सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर में जिला स्तरीय (पु.) वॉलीबॉल का आयोजन किया गया ा कार्यक्रम का शुभारम्भ में मुख्य अतिथि नितेश पटेल एस.डी.ओ.पी. लवकुशनगर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया ा जिसमे फाइनल मैच यू.टी.डी. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर एवं शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर के बीच खेला गया ा जिसमे फाइनल मैच में 2-0  से  विश्वविद्यालय छतरपुर की टीम विजेता और शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर की टीम उपविजेता रही ा  विशिष्ट अतिथि त्रिवेंद्र त्रिवेदी थाना प्रभारी लवकुशनगर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ा   प्रतियोगिता में प्रेक्षक के रूप में शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर के डॉ.  बलराम चौरसिया एवं चयन समिति सदस्य के रूप में शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर से डॉ. सोना विश्वकर्मा , सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर से नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे ा  कार्यक्रम  अध्यक्षता संस्था के निदेशक मनोज चतुर्वेदी ने की ा प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी संस्था के प्राचार्य  डॉ.  महेश निगम द्वारा  दी गई  एवं  मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाडियों से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया ा उन्होंने  कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलों के माध्यम से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है ा प्रारंभिक मैच शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर एवं शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर के बीच हुआ जिसमे शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर की टीम ने 2-0 विजेता रही ा एवं दूसरा मैच यू.टी.डी. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर एवं शासकीय बाबू महाविद्यालय नौगांव के बीच खेला गया जिसमे यू.टी.डी. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की टीम 2-0 से विजेता रही  और तीसरा मैच सृजन महाविद्यालय लवकुशनगर एवं शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर के मध्य हुआ जिसमे शासकीय महाविद्यालय महाराजपुर की टीम विजेता रही ा  प्रतियोगिता में बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य आर. बी. प्रजापति कंप्यूटर डिपार्टमेंट के एच. ओ.डी. रामभजन तिवारी, नगर के पत्रकारगण एवं संस्था का स्टाफ और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे